Breaking News

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड: 5000 से ज्यादा संपत्तियों में से 4942 पर विवाद

छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की कुल 5,723 संपत्तियां हैं, लेकिन इनमें से 4,942 संपत्तियों पर किसी न किसी तरह का विवाद चल रहा है। कहीं अवैध कब्जा हो गया है तो कहीं लोगों ने जमीन अपने नाम करवा ली है। लगभग हर जिले और शहर में वक्फ बोर्ड की संपत्तियां मौजूद हैं, लेकिन इनमें से करीब 90% संपत्तियां विवादों में फंसी हैं।

5000 करोड़ की संपत्तियां

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की कुल कीमत करीब 5,000 करोड़ रुपए आंकी गई है। इनमें से ज्यादातर जमीनें रायपुर के प्राइम लोकेशन जैसे मालवीय रोड, बैजनाथपारा और टिकरापारा में हैं, जहां अब दुकानें और मकान बन चुके हैं। कुछ संपत्तियां ग्रामीण इलाकों में भी मौजूद हैं।

सर्वे का काम अधूरा

मार्च 2021 में वक्फ संपत्तियों का सर्वे शुरू किया गया था। इसमें रायपुर की 100 से अधिक संपत्तियों समेत अन्य जिलों की संपत्तियों का सर्वे कर वर्तमान स्थिति और राजस्व रिकॉर्ड इकट्ठा करना था। साथ ही अवैध कब्जे और विवादों का भी समाधान करना था। सर्वे के बाद संपत्तियों की जानकारी राजपत्र में प्रकाशित करनी थी, लेकिन यह काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि अब सर्वे दोबारा शुरू कर दिया गया है।

सभी संपत्तियां ऑनलाइन होंगी

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि प्रदेश में वक्फ की 5,723 संपत्तियां हैं, जिनमें से 4,942 पर विवाद हैं। वक्फ सर्वे के लिए राजस्व विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी काम कर रहे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद सभी संपत्तियों को ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद लोग इन्हें किराए पर ले सकेंगे। इसके अलावा केंद्रीय वक्फ बोर्ड की टीम भी रायपुर आएगी और 13 अप्रैल तक यहां रहेगी।

वक्फ संशोधन बिल से समाज को फायदा

डॉ. सलीम राज ने वक्फ संशोधन बिल पर कहा कि इससे मुस्लिम समाज की तरक्की होगी और समाज के सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। इससे समाज के पिछड़ेपन को भी दूर करने में मदद मिलेगी।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?