बिजनौर जिले को अब केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) का तोहफा मिल गया है। केंद्र सरकार ने बिजनौर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे शिक्षा क्षेत्र में यह जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
बिजनौर के लोग लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हुई है। कई बार शासन से टीम आई और सर्वे भी किया, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका था।
शुक्रवार को केंद्र सरकार ने बिजनौर सहित देश में 85 केंद्रीय विद्यालय और 25 नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा की। बिजनौर के सांसद चंदन चौहान ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण जल्दी शुरू कराया जाएगा, जो जिले में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
CHANNEL009 Connects India
