Breaking News

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट को अक्सर धैर्य और लंबी पारी खेलने वाला खेल माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस लंबे फॉर्मेट में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरे किए हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई तेजतर्रार पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन आज तक सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम ही है।

1. मोहम्मद अजहरुद्दीन

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1996 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह रिकॉर्ड आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है।

2. वीरेंद्र सहवाग

‘नवाब ऑफ़ नजरबाग’ के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने ग्रोस आईलेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में केवल 78 गेंदों में शतक ठोका था। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने टेस्ट क्रिकेट में भी सीमित ओवरों जैसी रफ्तार दिखाई।

3. शिखर धवन

बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने साल 2013 में मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 85 गेंदों में शतक जड़ दिया था। यह पारी उनकी डेब्यू टेस्ट इनिंग थी और इसमें उन्होंने बेहतरीन स्ट्रोक्स खेलकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

4. कपिल देव और हार्दिक पांड्या

1982 में इंग्लैंड के खिलाफ कपिल देव ने 86 गेंदों में शतक बनाया था। इसी के बराबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने भी 86 गेंदों में शतक ठोका और कपिल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

5. वीरेंद्र सहवाग और शिखर धवन (संयुक्त रूप से)

सहवाग ने 2008 में श्रीलंका और 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 87 गेंदों में शतक बनाए। वहीं, धवन ने 2018 में अफगानिस्तान के खिलाफ 87 गेंदों में शतक जड़कर इस लिस्ट में जगह बनाई।

गौर करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे आधुनिक दौर के दिग्गज बल्लेबाज शामिल नहीं हैं। इसी तरह युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल भी फिलहाल इस रैंकिंग में जगह नहीं बना पाए हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?