Breaking News

टिम डेविड का तूफानी अर्धशतक, हेजलवुड और ड्वारशुइस की घातक गेंदबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया की जीत

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मैच रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा, जिसमें टिम डेविड की धुआंधार बल्लेबाज़ी और जोश हेजलवुड व बेन ड्वारशुइस की घातक गेंदबाज़ी ने मैच का रुख पलट दिया।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के टॉप-3 बल्लेबाज़ों को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। मिचेल मार्श 13, ट्रेविस हेड 2 और जोश इंग्लिस बिना खाता खोले आउट हुए।

इसके बाद टिम डेविड और कैमरन ग्रीन ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। ग्रीन ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया ने 6 रनों के अंदर तीन विकेट गंवा दिए।

ऐसे मुश्किल समय में डेविड ने जिम्मेदारी संभाली और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 52 गेंदों में 83 रन ठोके। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 178 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए क्वेन मफाका ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में एडन मार्करम आउट हो गए। टीम ने 48 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद रायन रिकल्टन (71) और ट्रिस्टन स्टब्स (37) ने चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और मैच को साउथ अफ्रीका के पक्ष में ले जाने की कोशिश की।

लेकिन आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने जोरदार वापसी की। हेजलवुड और ड्वारशुइस ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं एडम जाम्पा ने दो विकेट झटके। नतीजा यह हुआ कि साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना पाई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 17 रनों से जीत लिया।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?