Related Articles
मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क में चीतों को पानी पिलाने वाले कर्मचारी को नौकरी से हटाए जाने के मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को “हृदयहीन” बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा पर अखिलेश यादव का आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लिए सिर्फ सत्ता की प्यास मायने रखती है, बाकी किसी की प्यास का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी पिलाने वाले कर्मचारी को ऊपर के आदेश पर हटाया गया है। अखिलेश ने मांग की है कि पानी पिलाने वाले कर्मचारी को तुरंत बहाल किया जाए और उसे हटाने वाले अधिकारियों को निलंबित किया जाए।
X (एक्स) पर जताया विरोध
अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने चीतों को पानी पिलाने वाला वीडियो भी शेयर किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा,
“भाजपा की सत्ता की प्यास के आगे और कोई प्यास महत्वपूर्ण नहीं है। हृदयहीन भाजपा को दयाभाव रखने वाले लोग पसंद नहीं हैं, इसलिए जिस कर्मचारी ने प्यासे जानवरों को पानी पिलाया, उसे ही सस्पेंड कर दिया गया।”
अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि दयालु कर्मचारी को तुरंत बहाल किया जाए और उसे हटाने वालों को ही निलंबित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने चीतों को धूमधाम से तो लाया, लेकिन अब प्रचार के बाद उन्हें पानी के लिए तरसा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मतलब निकल गया है तो… बाकी जनता सब समझती है।”
CHANNEL009 Connects India
