Breaking News

शेयर बाजार नहीं, फिर भी आपकी जेब पर असर पड़ेगा: जानिए कैसे

अगर आप सोचते हैं कि शेयर बाजार की गिरावट का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि आप निवेशक नहीं हैं, तो आप गलतफहमी में हैं। शेयर बाजार में गिरावट का असर सिर्फ निवेशकों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कैसे:


1. भविष्य निधि (PF) की ब्याज दरें घट सकती हैं
भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपनी फंड का करीब 15% हिस्सा शेयर बाजार में लगाता है। अगर बाजार गिरेगा तो फंड की कमाई भी घटेगी और PF पर मिलने वाली ब्याज दर कम हो सकती है।

2. NPS में मुनाफा घटेगा
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का भी 50-70% पैसा शेयर बाजार में लगा होता है। बाजार में गिरावट आने से इसमें मिलने वाला रिटर्न भी कम हो सकता है।

3. रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन घट सकती है
NPS के तहत सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के लिए एन्युटी खरीदी जाती है। एन्युटी कंपनियां भी बाजार में पैसा लगाती हैं। बाजार के गिरने से पेंशन की रकम कम हो सकती है।

4. कंपनियों की गतिविधियां धीमी हो जाएंगी
शेयर बाजार से कंपनियां फंड जुटाती हैं। बाजार में गिरावट से उनकी वैल्यू घटती है, जिससे कारोबार धीमा पड़ सकता है।

5. रोजगार के मौके कम होंगे और वेतन पर असर पड़ेगा
कंपनियां खर्च बचाने के लिए भर्तियां कम कर सकती हैं और कर्मचारियों के वेतन या बोनस बढ़ाने में कटौती कर सकती हैं।

6. रुपया कमजोर होगा और महंगाई बढ़ सकती है
बाजार गिरने से विदेशी निवेशक पैसा निकालते हैं, जिससे रुपया कमजोर हो सकता है। इसके चलते दवाइयों, उर्वरकों जैसे कई जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं।

7. अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है
अगर विदेशी निवेशक भारत की जगह चीन, यूरोप या अमेरिका में पैसा लगाते हैं, तो इससे भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर भी कुछ समय के लिए धीमी हो सकती है।

8. सरकार की कमाई घटेगी
शेयर बाजार से सरकार को टैक्स और सरकारी कंपनियों के मुनाफे से पैसा मिलता है। निवेशक घटने से सरकार की आमदनी कम होगी और विकास के कामों पर खर्च घट सकता है।

About admin

Check Also

क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर उछाल, मिडिल ईस्ट तनाव बना कारण

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?