Breaking News

Rajasthan News: 15 साल बाद जालोर-चैन्नई रूट पर फिर दौड़ेगी ट्रेन, जानें समय, स्टेशन और शेड्यूल

जालोर: जालोर जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 15 साल बाद एक बार फिर जालोर से चैन्नई जाने के लिए नियमित ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने इस नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। इससे प्रवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सप्ताह में 5 दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार चैन्नई-भगत की कोठी (20625/20626) ट्रेन अब सप्ताह में पांच दिन चलेगी:

  • चैन्नई से: सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 7:45 बजे

  • भगत की कोठी से: सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को रात 11:30 बजे

रुकने वाले स्टेशन

यह ट्रेन समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड से चलेगी और रानीवाड़ा, भीनमाल और जालोर स्टेशनों पर रुकेगी।

क्यों खास है यह ट्रेन?

चैन्नई के लिए नियमित ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। सांसद लुंबाराम चौधरी और प्रवासियों के प्रयासों के बाद अब यह मांग पूरी हो गई है। यह ट्रेन अब स्थायी रूप से इस रूट पर चलेगी।

कब से शुरू होगी सेवा?

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर की मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, यह ट्रेन जून महीने के बाद अपने नियमित समय पर चलने लगेगी। अभी इस रूट पर कुछ स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?