Related Articles
जयपुर।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं ने इसे राजनीति से प्रेरित और झूठा मामला बताया।
गहलोत बोले – यह बहुत खतरनाक है
अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा बार-बार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है जैसे कोई बहुत बड़ा घोटाला हो गया हो। उन्होंने कहा कि यह झूठा और बेबुनियाद मामला है, ED पहले भी जांच कर चुकी है और क्लीन चिट भी मिल चुकी है, फिर भी इसे दोबारा शुरू किया गया है।
सचिन पायलट का बड़ा बयान
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कोई दम नहीं है। यह केवल विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राजनीतिक बदले की भावना से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है और हम कानूनी तरीके से इस लड़ाई को लड़ेंगे।
25 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
ED ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और सुनील भंडारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट 9 अप्रैल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई थी। मामले की सुनवाई 25 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत में होगी।
क्या है आरोप?
ED का आरोप है कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए सोनिया और राहुल गांधी ने एजेएल (Associated Journals Ltd.) की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा किया है। सोनिया और राहुल के पास यंग इंडियन में 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल बदले की राजनीति है, जिसमें कोई तथ्य नहीं है।
CHANNEL009 Connects India
