Related Articles
लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) बनाई थी और अब उसी ईडी की वजह से उसे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अखिलेश यादव ने ईडी जैसे विभाग को खत्म करने की मांग करते हुए कहा कि यह विभाग अब राजनीतिक हथियार बन चुका है।
क्या कहा अखिलेश यादव ने?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि “अब कांग्रेस को खुद समझ आ रहा है कि ईडी बनाना कितना बड़ा गलत कदम था। उन्होंने इसे बनाया और आज खुद ही इससे परेशान हैं।”
नेशनल हेराल्ड केस में चार्जशीट दाखिल
ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह सुनवाई अब 25 अप्रैल को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। कोर्ट ने ईडी से मामले से जुड़ी डायरी भी तलब की है।
PDA की लड़ाई को बताया अहम
मंगलवार को हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश ने कहा था कि समाजवादी पार्टी में दूसरे दलों से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की लड़ाई को और मज़बूती देने के लिए ऐसे सभी नेताओं को साथ लाया जाएगा।
इस तरह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के रिश्तों में खटास साफ़ दिख रही है।
CHANNEL009 Connects India
