Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान और अपनी मिट्टी अपना जल नवाचार की समीक्षा

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जल गंगा संवर्धन अभियान और अपनी मिट्टी अपना जल नवाचार की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जिले के सभी नगरीय निकायों में भी यह अभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के नदी, तालाब और कुओं का चिन्हांकन करें। इसके साथ ही घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण का काम जनसहयोग से कराएं।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवक, स्वयं सेवी संस्थाएं और स्व सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल हों।

अपनी मिट्टी अपना जल नवाचार की समीक्षा

कलेक्टर ने अपनी मिट्टी अपना जल नवाचार की भी समीक्षा की। इस कार्यक्रम के तहत मिट्टी के कटाव और पानी के बहाव को रोकने के लिए बोरी बंधान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी उपयंत्रियों को स्थल का चयन करने और बोरी बंधान के लिए आवश्यक बोरियों की संख्या का आंकलन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रवाहित होने वाली छोटी-बड़ी जल संरचनाओं का सर्वेक्षण किया जाएगा और बोरी बंधान के लिए उपयुक्त स्थल का चयन किया जाएगा। इसके बाद जनसहयोग से इन स्थलों पर कार्य किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, व्यापारी, संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व सहायता समूहों और समाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।

चिन्हांकित स्थल

कलेक्टर ने बताया कि अपनी मिट्टी अपना जल कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में चिन्हांकित स्थलों पर काम किया जाएगा। इनमें

  • करकेली विकासखंड में 86 स्थलों

  • मानपुर विकासखंड में 137 स्थलों

  • पाली विकासखंड में 18 स्थलों को चिन्हांकित किया गया है।

बैठक में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ कमलेश नीरज, एसडीएम मानपुर टीआर नाग, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?