Breaking News

नेटवर्क मार्केटिंग के जरिये नौकरी का झांसा देकर लगा रहे थे चूना, नौ युवकों को हिरासत में लिया

उदयपुर

बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर ठगी का धंधा करने वाले नौ लोगों को शहर की सुखेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जी ऑफिस खोलकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ रहे थे। मुख्य आरोपी अब भी फरार है।

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जी ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को काम देने के बहाने ठगने वाले 9 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस फर्जी कंपनी के प्रमुख ठग फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, ठगी का शिकार बने कोटा संभाग के बारां निवासी विष्णु चौपदार ने 24 मई को सुखेर थाने में नौकरी के नाम पर 59,922 रुपये ठगने की शिकायत दर्ज कराई थी। विष्णु ने बताया कि उसके मित्र प्रदीप ने उसे नौकरी दिलाने के लिए उदयपुर बुलाया था। वहां पहुंचने पर प्रदीप ने उसे ecrmpl कंपनी के ऑफिस ले गया, जहां मौजूद लोगों ने विष्णु को ऑनलाइन सेलिंग का काम बताकर ट्रेनिंग के नाम पर 59,922 रुपये ठग लिए।

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर नौ युवकों को हिरासत में लिया। इस ठगी कांड में शामिल कुछ युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?