Breaking News

IPL 2025: गुजरात टाइटंस में श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका की एंट्री, ग्लेन फिलिप्स की जगह लेंगे

गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के बाकी मुकाबलों के लिए ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते समय चोटिल हुए फिलिप्स की जगह अब श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शनाका को गुजरात टाइटंस में शामिल किया गया है। दासुन शनाका एक अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ग्लेन फिलिप्स को इस महीने की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत के दौरान सब्सटीट्यूट फील्डिंग करते समय कमर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा।

दासुन शनाका 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे और उन्होंने केवल तीन मैच खेले थे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

दासुन शनाका का टी-20 क्रिकेट में काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 243 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 142.45 की स्ट्राइक रेट से कुल 3123 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 131 रन है, और टी-20 में उनके नाम 3 शतक और 16 अर्द्धशतक हैं। साथ ही, उन्होंने 8.84 की इकॉनमी रेट से 91 विकेट भी चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 है।

इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा निजी कारणों से 3 अप्रैल को स्वदेश लौट गए थे, और उनके वापस लौटने की कोई जानकारी अभी तक नहीं आई है। गुजरात टाइटंस ने उनके रिप्लेसमेंट के बारे में भी कोई घोषणा नहीं की है।

गुजरात टाइटंस फिलहाल IPL 2025 पॉइंट टेबल में छह मैचों में आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अब उनका सामना तालिका में शीर्ष पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

About admin

Check Also

IPL में मिला था देश छोड़ने और नागरिकता बदलने का ऑफर, राशिद खान का शॉकिंग खुलासा https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/rashid-khan-shocking-revelation-offer-change-citizenship-during-ipl-aksp-dskc-2527860-2026-04-19

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?