Breaking News

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आगरा दौरा, जयपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगा बदलाव

आज अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का जयपुर दौरा होगा। वीवीआइपी के मूवमेंट के चलते राजधानी जयपुर में कुछ प्रमुख सड़कों पर यातायात की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

ट्रैफिक डायवर्ट होगा:

जयपुर एयरपोर्ट से जेएलएन मार्ग, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, जेडीए चौराहा, रामबाग चौराहा, और पोलो सर्कल तक सामान्य यातायात सुबह 7.45 से 1.30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान, यदि आवश्यक हुआ तो टोंक रोड, झालाना बाइपास, जवाहर नगर बाइपास, और जनपथ जैसे वैकल्पिक मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

दोपहर 3.30 से 5.30 बजे तक जेएलएन मार्ग, चौड़ा रास्ता, और त्रिपोलिया बाजार में भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इन रास्तों पर स्थित परीक्षा केंद्रों के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने की सलाह दी गई है।

जेडी वेंस का आगरा दौरा:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सुबह 9 बजे विशेष विमान से जयपुर से आगरा के लिए रवाना होंगे। ताजमहल का दौरा करने के बाद वे दोपहर 1:25 बजे वापस जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद उनका सिटी पैलेस में दोपहर 2 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी उनका स्वागत करेंगी और यहीं उनका दोपहर का भोजन होगा।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?