Breaking News

पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी

केशवरायपाटन: तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा ‘हरित पृथ्वी अभियान’ के तहत न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर अपर जिला सेशन न्यायाधीश विवेक शर्मा ने कहा कि धरती और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी से इस अभियान में भाग लेकर धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. ऋचा चायल और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

बूंदी: पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड और द नाहर संस्था ने मिलकर ईश्वरी निवास में एक बैठक आयोजित की। इसमें “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय पर चर्चा की गई। स्काउट और गाइड के बच्चों ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक वंशवर्धन सिंह ने की।

सीओ स्काउट सुरेंद्र मेहराडा के नेतृत्व में शहर के कई कार्यालयों और स्कूलों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। वहीं, सीओ गाइड मधु कुमारी ने बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी सत्र में सरल भाषा में पर्यावरण से जुड़े सवालों के जवाब दिए और उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव संजय खान ने किया।

नैनवां (ताकला): सरकारी मिडिल स्कूल ताकला में भी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। चार्ट प्रतियोगिता में दिव्यांशी हाड़ा को पहला स्थान मिला। शिक्षिका कोमल जाजोरिया ने प्रकृति से जुड़ी सामग्री से चार्ट बनाकर बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा लेने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक देवराज गुर्जर ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए छात्रों को जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश मीणा और अन्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?