Breaking News

Pahalgam Attack: अशोक गहलोत की आतंकियों को चेतावनी – ‘भारत डरने वाला नहीं’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के गुट “द रजिस्टेंस फ्रंट” ने ली है। मृतकों में यूपी, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के पर्यटक शामिल हैं। इसके अलावा नेपाल और यूएई के एक-एक नागरिक और दो स्थानीय लोग भी मारे गए।

हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला श्रीनगर पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हमले को लेकर एक्स (ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि यह हमला बहुत ही दुखद और झकझोर देने वाला है। पहलगाम कोई सीमावर्ती क्षेत्र नहीं है, बल्कि एक शांत और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

गहलोत ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा, “निहत्थों को हथियारों से निशाना बनाने वाले समझ लें कि भारत ऐसे कायराना हमलों से कभी डरा नहीं है और न ही डरेगा। हमारे बहादुर सुरक्षाबल इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को जानबूझकर अलग किया ताकि परिवार के सामने ही उनके लोगों को मारकर ज़िंदगीभर का सदमा दे सकें। यह हमला मानवता के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?