Breaking News

स्वास्थ्य सचिव ने रतनपुर सीएचसी का किया दौरा, डॉक्टरों को समय पर आने की दी हिदायत

बिलासपुर:
स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने मंगलवार को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों की हाजिरी रजिस्टर देखकर समय पर ड्यूटी पर न आने वाले डॉक्टरों के नाम चिन्हित किए और बीएमओ को निर्देश दिए कि डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी आने की हिदायत दी जाए।

स्वास्थ्य सचिव ने अस्पताल के जनरल वार्ड, प्रसूति कक्ष और इमरजेंसी यूनिट का दौरा भी किया और मरीजों से बातचीत की। कुछ मरीजों ने बताया कि रात के समय डॉक्टरों की उपलब्धता कम रहती है। उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। अस्पताल परिसर की सफाई संतोषजनक पाई गई, हालांकि कुछ सुधार की आवश्यकता जताई गई।

विवादित डॉक्टरों के पद
नगरीय पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने बताया कि रतनपुर सीएचसी 40 से अधिक गांवों को सेवा प्रदान करता है, लेकिन यहां 11 में से 4 डॉक्टरों के पद खाली हैं। उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग उठाई और नर्सिंग स्टाफ बढ़ाने की भी अपील की।

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने कहा कि खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया में रतनपुर को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान एनएचएम के डॉ. एस.के. पामभोई, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, डीपीएम पियूली मजूमदार, बीएमओ डॉ. निखिलेश गुप्ता, और रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजय चंदेल सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?