Breaking News
indian force

भारतीय सेना के प्रहार से डरी TRF, पहलगाम हमले से झाड़ा पल्ला

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भयावह आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी सबसे पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। लेकिन भारत सरकार और सेना की तीव्र कार्रवाई से घबराकर अब TRF ने यू-टर्न ले लिया है।

TRF ने एक नया बयान जारी कर हमले से किसी भी प्रकार के संबंध से इंकार कर दिया है। उनका दावा है कि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म को हैक कर जिम्मेदारी भरा संदेश अपलोड किया गया था। अब TRF ने खुद को हमले से अलग बताते हुए भारतीय एजेंसियों पर साजिश के आरोप भी लगाए हैं।

हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी कमांडर सैफुल्लाह कसूरी का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें उसने भी हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया।

भारतीय सेना के जवाबी कदमों से आतंकियों में भारी खौफ है। बीते 24 घंटों में सेना ने सात आतंकियों के घर ध्वस्त कर दिए हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। यही डर है कि भारत इस बार हर हाल में बदला लेगा, जिससे घबराकर TRF ने हमले की जिम्मेदारी से हाथ खींच लिया है और एक पत्र जारी कर अपने बयान को बदला है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?