पाकिस्तान की चर्चित विधायक हिना परवेज़ बट का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है।
वीडियो में हिना पंजाब प्रांतीय विधानसभा में जोरदार भाषण देती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह रही कि उनके फैशन सेंस ने भी वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
वायरल वीडियो में क्या था खास?
जैसे ही हिना परवेज़ ने अपनी बात खत्म की, विधानसभा स्पीकर मलिक अहमद खान ने न सिर्फ उनके सवालों की तारीफ की बल्कि उनके पहनावे की भी खुलकर सराहना की।
स्पीकर ने कहा,
“You are wearing very beautiful dress.“
यह सुनते ही हिना मुस्कुरा पड़ीं और पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां लोग हिना के आत्मविश्वास और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कौन हैं हिना परवेज़ बट?
-
नाम: हिना परवेज़ बट
-
पार्टी: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N)
-
जन्म: 19 जनवरी 1982, लाहौर, पाकिस्तान
-
पद: पंजाब प्रांतीय विधानसभा की सदस्य एवं पंजाब विमेन प्रोटेक्शन अथॉरिटी की चेयरपर्सन
हिना ने 2013 में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से राजनीति में कदम रखा और 2018 में पुनः चुनी गईं।
वह महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और समाजिक विकास के मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं, हालांकि कई बार विवादों में भी रही हैं।
स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस का कमाल
हिना परवेज़ बट का ड्रेसिंग सेंस भी उन्हें खास बनाता है। वे अक्सर बेहद क्लासी सूट्स और फैशनेबल ड्रेसेज़ में नजर आती हैं।
उनका स्टाइल युवा महिलाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।
वह अपने सोशल मीडिया पर भी अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फॉलोअर्स खूब पसंद करते हैं।
CHANNEL009 Connects India
