Breaking News
Antarctica-Thwaites-glacier

अंटार्कटिका की बर्फ के नीचे क्या छुपा है? एक भूवैज्ञानिक रहस्य से उठता पर्दा

सिडनी: अंटार्कटिका—जहां दूर-दूर तक सिर्फ बर्फ की चादर नजर आती है, वह धरती का एक ऐसा हिस्सा है, जो आज भी रहस्यों से घिरा हुआ है। लेकिन अब वैज्ञानिक शोधों की बदौलत इस महाद्वीप की बर्फीली सतह के नीचे छुपे भूगर्भीय रहस्यों पर से परदा उठने लगा है।

बर्फ के नीचे छुपे प्राचीन पर्वत

अंटार्कटिका के विशाल विस्तार के नीचे एक पूरी पर्वत शृंखला दबी हुई है—गम्बुर्त्सेव सबग्लेशियल माउंटेन्स। इनकी ऊंचाई और बनावट यूरोप के आल्प्स पर्वतों जैसी है, लेकिन इन्हें देखा नहीं जा सकता क्योंकि ये कई किलोमीटर मोटी बर्फ की परत के नीचे समाए हुए हैं। ये पर्वत अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे बर्फीले हिस्से के नीचे स्थित हैं।

कैसे बनी यह रहस्यमयी पर्वत श्रृंखला?

अधिकांश पर्वत टेक्टॉनिक प्लेटों की टक्कर से बनते हैं, लेकिन अंटार्कटिका की यह पर्वत शृंखला एक स्थिर भूभाग में मौजूद है। ‘अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस लेटर्स’ में प्रकाशित हालिया अध्ययन के अनुसार, गम्बुर्त्सेव पर्वत करीब 65 करोड़ साल पहले बने थे, जब महाद्वीपों की टक्कर से सुपरकॉन्टिनेंट गोंडवाना का निर्माण हुआ था। इस प्रक्रिया ने पृथ्वी की आंतरिक परतों को गर्म और अस्थिर किया, जिससे चट्टानों के प्रवाह और टूटने की घटनाएं हुईं।

सोवियत वैज्ञानिकों ने किया था सबसे पहले खोज

1958 में एक सोवियत वैज्ञानिक दल ने भूकंपीय तकनीकों की मदद से इन पर्वतों का अस्तित्व दर्ज किया था। चूंकि वे पूरी तरह से बर्फ में छिपे हैं, इसलिए इनके बारे में जानकारी सीमित रही है। यह आज भी भूवैज्ञानिकों के लिए शोध का बड़ा केंद्र बने हुए हैं।

पर्वतों की उम्र का अंदाज़ कैसे लगाया गया?

वैज्ञानिकों ने बर्फ से ढकी प्राचीन नदियों के किनारे जमा बलुआ पत्थर में पाए गए जिरकोन क्रिस्टल का विश्लेषण किया है। इन सूक्ष्म कणों में यूरेनियम की मात्रा होती है जो समय के साथ क्षय होकर उनकी उम्र बताती है। इन्हीं से पता चला कि गम्बुर्त्सेव पर्वतों ने करोड़ों वर्षों के दौरान कैसे रूप बदला।

धरती की सबसे संरक्षित पर्वत शृंखला

जहां दूसरी पर्वत श्रृंखलाएं क्षरण के कारण समय के साथ नष्ट हो जाती हैं, वहीं गम्बुर्त्सेव पर्वतों को बर्फ ने संरक्षित रखा है। यह उन्हें पृथ्वी की सबसे अच्छी तरह सुरक्षित प्राचीन पर्वत शृंखलाओं में गिनाता है।

अब भी कई रहस्य बाकी हैं

अंटार्कटिका की गहराइयों में अभी और कई रहस्य छिपे हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि यहां का भूगर्भीय इतिहास हमें पृथ्वी के विकास, जलवायु परिवर्तन और भू-परतों की गतिशीलता के बारे में अद्भुत जानकारियां दे सकता है।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?