एथेंस – यूरोप के प्रमुख देशों में शामिल ग्रीस में गुरुवार को सुबह एक तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह झटका ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर में भूकंप की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है।
सुबह 8:49 पर महसूस हुआ तेज झटका
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्रीस की धरती के 104 किलोमीटर नीचे स्थित था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई, जो इसे एक गंभीर श्रेणी का भूकंप बनाती है। हालांकि, अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।
नेपाल में भी महसूस किए गए झटके
इस भूकंप के कुछ घंटे पहले ही भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी धरती हिली थी। वहां गुरुवार तड़के 1:43 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र ज़मीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की हल्की तीव्रता के चलते वहां किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप मुख्य रूप से पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आते हैं। धरती की सतह के नीचे मौजूद 7 प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें लगातार खिसकती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या फॉल्ट लाइन्स पर दबाव बनता है, तो उससे उत्पन्न ऊर्जा बाहर निकलती है और धरती हिलने लगती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।
हाल ही में भूकंप से दहल चुके हैं कई देश
हाल के महीनों में तुर्की, म्यांमार, जापान और अफगानिस्तान जैसे देशों ने भी भूकंप की विनाशकारी घटनाओं का सामना किया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी की आंतरिक गतिविधियों की गति में बदलाव से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
CHANNEL009 Connects India
