Breaking News

भिलाई: मैत्रीबाग में नए मेहमानों के स्वागत की तैयारी, बढ़ेगी रौनक और पर्यटकों की संख्या

भिलाई न्यूज:
मैत्रीबाग में जल्द ही नए वन्यजीव मेहमानों का आगमन होने वाला है। यहां रायपुर के जंगल सफारी से एक जोड़ा तेंदुआ (लेपर्ड) लाया जाएगा। इसके लिए पुराने लेपर्ड के बाड़े के पास एक नया बड़ा मांद तैयार किया जा रहा है। फिलहाल मैत्रीबाग में सिर्फ एक मादा लेपर्ड ही मौजूद है।

एक जोड़ा लेपर्ड के बदले मिलेंगे 24 सांभर

मैत्रीबाग को यह जोड़ा जंगल सफारी से मिलेगा, और इसके बदले मैत्रीबाग 24 सांभर देगा। मैत्रीबाग में सांभर की कमी नहीं है, इसलिए यह आदान-प्रदान सहमति से किया जाएगा। इसके लिए नेशनल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी गई है, और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

भालुओं से फिर जमेगी रौनक

मैत्रीबाग में दो भालुओं के बाड़े हैं, लेकिन सभी भालू उम्र के कारण अब नहीं रहे। अब इन बाड़ों में दो नए भालू लाने की तैयारी है। एक भालू जंगल सफारी से और दूसरा बिलासपुर से आने की संभावना है।

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद

नए लेपर्ड और भालू आने के बाद मैत्रीबाग में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगीलंबे समय से नए जानवरों का इंतजार हो रहा था। लॉयन (सिंह) को भी लाने की योजना पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि बारिश से पहले लेपर्ड और भालू आ जाएंगे।

डॉ. एनके जैन, प्रभारी ने बताया कि,
“हम एक-एक जोड़ा तेंदुआ और भालू लाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। बहुत जल्द पर्यटकों को ये जानवर देखने को मिलेंगे।”

About admin

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?