Breaking News

CG News: जंगल में घूम रहे 28 हाथियों का दल, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

बालौदाबाजार:
कोठारी परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों का दल नजर आया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बताया गया कि बावनटोका तालाब के पास एक नर हाथी को देखा गया है, जो अब भी वहीं आसपास घूम रहा है।

वन विभाग का मानना है कि यह हाथी उसी 28 हाथियों के दल का हिस्सा हो सकता है, जिसे कुछ दिन पहले गिरौधपुरी, अर्जुनी और धमनी के गांवों में देखा गया था। अब यह पूरा दल बलारबांध और कंजिया गांव की ओर बढ़ रहा है।

संभावना है कि ये सभी हाथी एक जगह इकट्ठा हो सकते हैं।
कोठारी रेंजर जीवनलाल साहू ने बताया कि विभाग ने हाथी मित्र दल और वन विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया है। हाथियों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और लोगों को समय-समय पर जानकारी देकर मुनादी करवाई जा रही है।

About admin

Check Also

‘CBI न आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, शुभेंदु अधिकारी PA केस में गलत गिरफ्तारी के बाद छूटे राज सिंह का छलका दर्द

‘CBI नहीं आती तो मेरा एनकाउंटर हो जाता’, गलत गिरफ्तारी के बाद राज सिंह का …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?