Breaking News

Ahmedabad Plane Crash: ‘कुछ ही दिनों में लौटूंगा’ कहकर गए थे वरदीचंद, किसी को नहीं था अंदाज़ा ये आखिरी विदाई होगी

उदयपुर:
धोली मगरी निवासी वरदीचंद मेनारिया का व्यवहार बहुत मिलनसार था। वे सभी पड़ोसियों से घुल-मिलकर रहते थे। बुधवार शाम को उन्होंने पास के लोगों से कहा था – “10-12 दिन में वापस आऊंगा”, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।

हादसे से पहले का दिन

वरदीचंद लंदन में कुक के रूप में काम करते थे और हाल ही में छोटे बेटे डॉ. दिनेश के बेटे के जन्म की खुशी में भारत आए थे। वे अपने नवजात पोते को देखकर बहुत खुश थे। गुरुवार सुबह 4 बजे वह फिर से लंदन लौटने के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनकी पत्नी लीला और बेटा दीपक उन्हें छोड़ने अहमदाबाद तक गए थे।

दुखद समाचार से गांव में मातम

वरदीचंद का मूल गांव रूंडेड़ा है, जहां उनके माता-पिता और दो छोटे भाई रहते हैं। हादसे की सूचना गांव तक पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया, लेकिन बुजुर्ग माता-पिता को खबर नहीं दी गई, ताकि वे आहत न हों। एसडीएम सुरेन्द्र बी. पाटीदार और तहसीलदार नरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे।

लंदन में कुक थे प्रकाश मेनारिया भी

इस हादसे में रोहिड़ा गांव के रहने वाले प्रकाश मेनारिया भी शामिल थे। वे भी लंदन में कुक का काम करते थे। हाल ही में उनके पिता नारायण लाल का निधन हुआ था, जिससे उबर भी नहीं पाए थे कि अब यह हादसा हो गया। कुछ दिन पहले ही वह लंदन की फ्लाइट लेने अहमदाबाद गए थे, लेकिन अंत समय में उनका मन बदल गया और वापस लौट आए

परिवारों में गम का माहौल

वरदीचंद और प्रकाश दोनों ही व्यवहारिक और मेहनती व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से दोनों गांवों में गहरा शोक है। लोग अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि जो कुछ दिन पहले साथ थे, वे अब नहीं रहे।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?