Breaking News

राजस्थान: BJP नेता को मिली 5 करोड़ की फिरौती की धमकी, परिवार में दहशत का माहौल

सीकर (नीमकाथाना):
राजस्थान के नीमकाथाना में बीजेपी नेता और खनन व्यवसायी महेंद्र गोयल को 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद उनके पूरे परिवार में डर और तनाव का माहौल है।

व्हाट्सएप कॉल और धमकी भरा मैसेज
12 जून को महेंद्र गोयल के मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई, जिसे उन्होंने उठाया नहीं। इसके बाद उनके नंबर पर एक 26 सेकंड का वॉइस मैसेज आया। उसमें कॉल करने वाले ने खुद को बड़ा गैंगस्टर बताया और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

‘तेरी DP चाहे मोदी के साथ हो… फर्क नहीं पड़ता’
मैसेज में धमकी दी गई कि “तेरी डीपी चाहे नरेंद्र मोदी या अमित शाह के साथ हो, हमें फर्क नहीं पड़ता। अगर हमारे साथ नहीं चला तो तेरे माइंस और क्रेशर को मिट्टी में मिला देंगे। हां या ना का जवाब देना।”

पहले भी मिली थीं धमकियां
महेंद्र गोयल के भाई दौलतराम गोयल ने बताया कि पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। उस समय पुलिस ने जल्दी कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन अब दोबारा ऐसी धमकी आने से पूरा परिवार डरा हुआ है।

प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
इस घटना के विरोध में कई सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग सोमवार को एडीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एडीएम भागीरथ साख और पुलिस अधिकारी रोशन मीणा को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, दी सुरक्षा
कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महेंद्र गोयल को सुरक्षा भी दी है।

लोगों की मांग है कि प्रशासन सख्त कदम उठाए, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?