Excessive Yawning: आमतौर पर हम मानते हैं कि उबासी आना थकान का संकेत होता है। लेकिन अगर आपको बार-बार और बहुत ज्यादा उबासी आ रही है, तो यह सिर्फ थकान नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। यह स्थिति आपके दिल की सेहत और नींद से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकती है।
कितनी बार उबासी आना होता है सामान्य?
स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, कुछ लोग दिनभर में 10 बार तो कुछ 100 बार भी उबासी ले सकते हैं। लेकिन अगर 5 मिनट में 3-4 बार से ज्यादा उबासी आ रही है, तो यह सामान्य नहीं है और आपको सावधान हो जाना चाहिए।
बार-बार उबासी आने के सामान्य कारण:
-
नींद की कमी
-
शरीर में ऑक्सीजन की कमी
-
कुछ दवाइयों का असर
-
बोरियत या मानसिक थकावट
अगर इन कारणों में से कोई भी वजह साफ नजर नहीं आ रही है, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लें।
बार-बार उबासी आना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?
-
दिल की बीमारी:
बहुत ज्यादा उबासी आना हार्ट प्रॉब्लम, खासतौर से हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। यह शरीर के ऑक्सीजन लेवल और ब्लड फ्लो में गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है। -
शुगर की समस्या:
बार-बार उबासी आना हाइपोग्लाइसीमिया (कम शुगर लेवल) का भी शुरुआती लक्षण हो सकता है। ऐसे में शुगर लेवल चेक कराना जरूरी होता है। -
नींद से जुड़ी बीमारियां:
-
स्लीप एपनिया (नींद में सांस रुकना)
-
इंसोमनिया (अनिद्रा)
-
नार्कोलेप्सी (दिन में बार-बार नींद आना)
अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही और दिनभर उबासी आ रही है, तो ये बीमारियां इसके पीछे हो सकती हैं।
-
नोट: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। अगर आपको बहुत अधिक उबासी आ रही है तो किसी चिकित्सा विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
CHANNEL009 Connects India
