Breaking News
mueder in usa

कैदी से शादी करने के लिए अमेरिकी नर्स ने पति को ज़हर देकर मार डाला, फिर घर में लगाई आग

मिसौरी (अमेरिका):
एक अमेरिकी जेल में काम करने वाली नर्स एमी मरे को अपने पति की हत्या करने और सबूत मिटाने के आरोप में 12 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। एमी ने अपने पति जोशुआ मरे को ज़हर देकर मार डाला और फिर उनके घर में आग लगाकर हत्या को छिपाने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?

अदालती दस्तावेजों के अनुसार, दिसंबर 2018 में मिसौरी के छोटे से शहर आइबेरिया (जनसंख्या लगभग 700) में आग लगी एक घर से जोशुआ मरे का शव बरामद हुआ था। शुरू में माना गया कि जोशुआ की मौत आग में झुलसने से हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें जहर (एंटीफ्रीज़) देकर मारा गया था।

बाद में जांच में सामने आया कि आग जानबूझकर एक ज्वलनशील पदार्थ से लगाई गई थी। इसके बाद, मिसौरी फायर मार्शल ऑफिस और मिलर काउंटी शेरिफ विभाग ने एमी मरे को फरवरी 2019 में गिरफ्तार कर लिया।

कैदी से था प्रेम संबंध

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एमी, यूजीन क्लेपूल नामक एक कैदी के साथ नियमित संपर्क में थी। यूजीन एक हत्या के मामले में 25 साल की सजा काट रहा था और वही जेल में बंद था जहां एमी नर्स के रूप में काम करती थीं।

रिकॉर्ड की गई कॉल्स में एमी ने यूजीन से कई बार कहा कि वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती और पति की मौत के बाद वे शादी कर सकते हैं क्योंकि “अब वह रास्ते से हट जाएगा।”

अल्फ़ोर्ड प्ली के तहत सजा

एमी मरे ने अदालत में Alford Plea के तहत स्वीकार किया, जिसका मतलब होता है कि दोषी व्यक्ति अपराध स्वीकार नहीं करता लेकिन यह मानता है कि उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं जो उसे दोषी ठहरा सकते हैं।

इस डील के तहत, आगज़नी और सबूतों से छेड़छाड़ की सजा अलग-अलग दी जाएगी, लेकिन दोनों सजा हत्या की सजा के साथ-साथ पूरी की जाएंगी।

जोशुआ मरे कौन थे?

जोशुआ मरे, एक बेटे ब्रैडन के पिता थे और पेरिनी कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। घटना से करीब 30 मिनट पहले ही वे अपने बेटे और दो पालतू कुत्तों के साथ खाना लेने गए थे।

About Chandni Khan

Check Also

homuz

ईरान ने होरमुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी की: अमेरिकी सूत्र

वॉशिंगटन:ईरान ने जून महीने में फारस की खाड़ी में अपने जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?