Breaking News

भारत करेगा FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट, 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भारत को एक बार फिर बड़ी शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने घोषणा की है कि FIDE चेस वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन भारत में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक होगा।

इस टूर्नामेंट में दुनिया के 206 खिलाड़ी भाग लेंगे और यह नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, यानी जो खिलाड़ी मैच हारेगा, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। इस वर्ल्ड कप के शीर्ष 3 खिलाड़ी 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का विजेता विश्व चैंपियन बनने के लिए चुनौती देगा पिछले कुछ वर्षों में भारत ने शतरंज में शानदार प्रदर्शन किया है। इसका श्रेय काफी हद तक पाँच बार के विश्व चैंपियन और FIDE उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद को जाता है। कई युवा खिलाड़ी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं:

डी गुकेश: नवंबर 2024 में डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने।

प्रग्गनानंधा आर: 2023 वर्ल्ड कप में रनर-अप रहे।

अर्जुन एरिगैसी: वर्तमान में दुनिया के टॉप 5 शतरंज खिलाड़ियों में शामिल हैं।

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने 2024 शतरंज ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीता। डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, देशमुख और अग्रवाल ने व्यक्तिगत गोल्ड जीते। कोनेरु हम्पी ने FIDE महिला रैपिड चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड जीता। वैशाली रमेशबाबू ने महिला ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरु हम्पी ने FIDE महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?