Breaking News

IND vs ENG 4th Test: मैच के बाद गंभीर ने तोड़ा अपना ही नियम, ऋषभ पंत को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के खत्म होने के बाद एक खास पल देखने को मिला। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, जो आमतौर पर मैच खत्म होने के बाद ज्यादा बातें नहीं करते, उन्होंने इस बार अपना खुद का नियम तोड़ दिया।

गंभीर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने सबको चौंका दिया। गंभीर ने कहा – “ऋषभ पंत ने वापसी करके सबका दिल जीत लिया है। उसके अंदर एक खास जज्बा है। वो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, टीम इंडिया की धड़कन है। हमने उसे मुश्किल समय से लड़ते देखा है, और आज वो उसी जुनून के साथ खेलता दिखा।”

ऋषभ पंत पिछले लंबे समय से अपनी चोट से जूझ रहे थे। इस टेस्ट सीरीज से उन्होंने जोरदार वापसी की थी। हालांकि वे पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए, लेकिन चौथे टेस्ट तक उन्होंने बेहतरीन विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की।  गौतम गंभीर आमतौर पर मैच खत्म होने के बाद मीडिया से बात नहीं करते। उनका मानना है कि खिलाड़ी का प्रदर्शन मैदान पर बोलता है। लेकिन इस बार पंत के जज्बे को देखकर वो खुद को रोक नहीं पाए।

सोशल मीडिया पर गंभीर के इस बयान के बाद फैंस ने जमकर तारीफ की। पंत की वापसी और गंभीर का समर्थन दोनों ने क्रिकेट प्रेमियों के दिल जीत लिए।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?