Breaking News

ओवल टेस्ट: भारत का लक्ष्य 350 पार, इंग्लैंड की हार लगभग तय!

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में चल रहे आखिरी टेस्ट मुकाबले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है – भारत कितना स्कोर बनाए कि इंग्लैंड की हार पक्की हो जाए? जवाब साफ है: अगर टीम इंडिया इंग्लैंड के सामने 350 से ज्यादा का लक्ष्य रख देती है, तो मुकाबले का रुख भारत की ओर मुड़ सकता है।

ओवल की पिच और मौसम टीम इंडिया के पक्ष में हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रन बनाना बेहद मुश्किल होगा।

इस मैदान पर चौथी पारी में रन चेज़ करना कभी भी आसान नहीं रहा है।

सबसे बड़ा सफल रन चेज़: 263 रन – इंग्लैंड ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।

दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़: 253 रन – वेस्टइंडीज ने 1963 में हासिल किया था।

सबसे छोटा टारगेट डिफेंड: ऑस्ट्रेलिया ने 1882 में इंग्लैंड को सिर्फ 85 रनों का लक्ष्य देकर 77 पर समेट दिया था।

इन आंकड़ों से साफ है कि ओवल में बड़ी रन चेज़ लगभग नामुमकिन होती है।

टीम इंडिया ने यहां अपना पिछला टेस्ट 2021 में खेला था और इंग्लैंड को 157 रनों से हराया था।

पहली पारी में भारत सिर्फ 191 रन बना सका था। इंग्लैंड ने 99 रन की बढ़त ली थी।

लेकिन दूसरी पारी में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 466 रन बना दिए और इंग्लैंड को 368 रनों का लक्ष्य दिया। अंग्रेज सिर्फ 210 पर ढेर हो गए। इससे टीम इंडिया को इस बार भी जीत का आत्मविश्वास मिलेगा।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?