Breaking News

IND vs ENG 5th Test Oval 2025: भारत जीत के बेहद करीब, इंग्लैंड की हार तय मानी जा रही

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 6 विकेट पर 339 रन बना चुकी थी। अब उन्हें जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए, लेकिन उनकी टीम अब Tail-End तक पहुंच चुकी है। यानी इंग्लैंड की आखिरी उम्मीदें भी अब लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं। भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है, और जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने चौथे दिन जबरदस्त वापसी की है, उससे भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। सिराज ने सुबह शानदार स्पेल डाला जिसमें उनकी गेंदों में वॉबली सीम मूवमेंट देखने को मिली। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपनी रफ्तार और लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का टारगेट दिया था। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम इसे हासिल कर लेगी, खासकर जब हैरी ब्रूक शानदार बैटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही ब्रूक का विकेट गिरा, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ही एकमात्र ऐसा बल्लेबाज नजर आ रहा था जो भारत से यह मैच छीन सकता था। उन्होंने 111 रन बनाए, लेकिन जब वे आउट हुए, उसके बाद से इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए। स्टुअर्ट ब्रॉड, जो इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज रहे हैं, उन्होंने भी मैच के हालात देखकर भारत को इस टेस्ट मैच का फेवरेट बताया है। उन्होंने JioCinema के पोस्ट-मैच शो में कहा:  “ब्रूक ही इंग्लैंड की आखिरी बड़ी उम्मीद थे। जैसे ही वह आउट हुए, इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गईं। मुझे लगता है कि भारत को इस पिच से अब भी मदद मिल रही है।”

इस समय इंग्लैंड के क्रीज़ पर सिर्फ जेमी स्मिथ और तेज गेंदबाज जेमी ओवर्टन हैं। उनके अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स चोटिल होने की वजह से पहले दिन से ही मैदान से बाहर हैं, और उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है। इस स्थिति में भारत के लिए यह मैच जीतना अब महज औपचारिकता रह गई है। अगर गेंदबाज अपनी लाइन और लेंथ पर टिके रहे तो यह मैच जल्दी खत्म हो सकता है।

फैंस को अब सिर्फ यह इंतजार है कि भारत ये चार विकेट कितनी जल्दी ले लेता है। जिस तरह से गेंदबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद की जा रही है कि  मैच का फैसला पहले घंटे में ही हो सकता है।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?