Breaking News

ओवल टेस्ट: चौथे दिन शुभमन गिल का कमेंट हुआ वायरल, आकाश दीप से पूछा – “इंजेक्शन लिया क्या?”

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर जबरदस्त तनाव का माहौल देखने को मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक और जो रूट जबरदस्त फॉर्म में थे और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना रहे थे। इस स्थिति में कप्तान शुभमन गिल थोड़े तनाव में नजर आए।

जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी मजबूत होती दिखी, तभी गिल ने टीम के चोटिल तेज गेंदबाज आकाश दीप को फिर से गेंदबाजी के लिए बुलाने की कोशिश की। इसी दौरान स्टंप माइक पर गिल की एक लाइन रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

गिल ने आकाश दीप से मैदान पर पूछा – “इंजेक्शन लिया क्या तुम?” इसका मतलब था कि क्या उन्होंने पेनकिलर इंजेक्शन लिया है ताकि वह फिर से गेंदबाजी कर सकें। गिल ने यह बात दो बार दोहराई, जिससे यह साफ झलक रहा था कि भारतीय टीम पर दबाव है और कप्तान हर संभव विकल्प तलाश रहे हैं।

शुभमन गिल का यह मोमेंट फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो गया है। कई लोग इसे कप्तान की चिंता और मैच को जीतने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मैदान की इमोशनल सिचुएशन के तौर पर ले रहे हैं।

About Hussain

Check Also

हरिद्वार में बन सकता है उत्तराखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट

उत्तराखंड में पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट हरिद्वार जिले में स्थापित किया जा सकता है। इससे …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?