Breaking News

भारत बनाम इंग्लैंड: मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में गूंजी भारतीय गेंदबाजी की गूंज

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के 5वें टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक खास मुकाम हासिल किया है। सिराज इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक इस सीरीज में 20 विकेट अपने नाम किए हैं।

मोहम्मद सिराज ने इस सीरीज में अब तक 1088 गेंदें फेंकी हैं। उन्होंने 36.85 की औसत से 737 रन देकर 20 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि पिछले चार सालों में वह पहले भारतीय गेंदबाज बने हैं जिन्होंने किसी एक टेस्ट सीरीज में 1000 से अधिक गेंदें फेंकी हों। इससे पहले यह कारनामा जसप्रीत बुमराह ने साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर किया था। 5वें टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए सकारात्मक रही, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (111 रन) और जो रूट (105 रन) ने शानदार शतक लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। हालांकि, तीसरे सेशन के बाद बारिश के कारण खेल रुका, और जब दोबारा शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की।

मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। आखिरी 7 ओवर में सिर्फ 9 रन दिए गए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने जो रूट और जैकब बेथल के अहम विकेट चटकाए।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम है, जिन्होंने 2021 में 23 विकेट लिए थे। सिराज अब उनसे बस 3 विकेट पीछे हैं और इस सीरीज में दूसरे सबसे सफल भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?