Breaking News

ओवल टेस्ट जीत पर विराट कोहली ने जमकर लुटाया मोहम्मद सिराज पर प्यार, बताया असली मैच विनर

भारत ने ओवल में टेस्ट इतिहास की एक यादगार जीत दर्ज की और इस जीत के असली हीरो बने मोहम्मद सिराज। जैसे ही सिराज की गेंद पर गस एटकिंसन क्लीन बोल्ड हुए, पूरा भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा। इसी बीच विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर सिराज की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भारत की जीत का असली किंग बताया।

विराट ने X (ट्विटर) पर लिखा – “भारत की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की प्रतिबद्धता और शानदार खेल ने हमें यह यादगार जीत दिलाई है। खासतौर पर सिराज की तारीफ होनी चाहिए, जो टीम को जिताने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”

टेस्ट मैच के आखिरी दिन सिर्फ 35 रनों का बचाव करना था, ऐसे दबाव में सिराज ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके और पूरे मैच में कुल 9 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर मैच का रुख पलट दिया। उनके इस प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी तूफान ला दिया और #SirajTrending में रहा।

विराट कोहली पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सिराज में मैच को अकेले अपने दम पर जिता देने की क्षमता है, और ओवल टेस्ट में उन्होंने एक बार फिर इसे सच साबित कर दिया। सिराज ने इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 23 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। विराट और सिराज की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। सिराज को टीम इंडिया तक पहुंचाने में विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही है और सिराज भी कई बार कह चुके हैं कि “भाई (विराट) ने हमेशा मुझ पर भरोसा रखा और मेरा मनोबल बढ़ाया है।” अब जब सिराज ने टीम को यादगार जीत दिलाई, तो विराट का फक्र होना लाज़मी था।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?