Breaking News

अमन सहरावत पहली बार विश्व चैंपियनशिप में उतरने को तैयार, सुजीत सहित कई युवा पहलवानों को टीम में मौका

भारतीय कुश्ती का भविष्य माने जा रहे 22 वर्षीय ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत अगले महीने क्रोएशिया के जागरेब में होने वाली कुश्ती विश्व चैंपियनशिप 2024 में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा। इससे पहले उन्होंने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता था।

विश्व चैंपियनशिप के लिए हुए चयन ट्रायल्स में अमन ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में बेहद आक्रामक अंदाज दिखाया और एक के बाद एक मुकाबले आसानी से अपने नाम किए। पहले मैच में उन्होंने सुमित को तकनीकी श्रेष्ठता से हराया, जबकि फाइनल में राहुल के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की। ट्रायल्स के प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि अमन ने चोट से वापसी के बाद अपनी लय पूरी तरह हासिल कर ली है।

अमन ने ट्रायल्स के बाद कहा, “मुझे लग रहा है कि मैं अब अपनी बेस्ट फॉर्म में लौट चुका हूं। चोट से उबरने के बाद फिटनेस और लय वापस पाना चुनौती था, लेकिन अब मैं विश्व चैंपियनशिप के लिए पूरी तरह तैयार हूं।” अमन ने हाल ही में मंगोलिया में हुई रैंकिंग सीरीज में भी कांस्य पदक जीता था। सुजीत कलकल ने 65 किलो में जगह पक्की की

पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्री-स्टाइल वर्ग में सुजीत कलकल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में जगह बना ली है। उन्होंने अनुज को 10-0 से और विशाल कालीरमन को 8-4 से हराया। अपने मजबूत डिफेंस और जवाबी हमलों की वजह से सुजीत ने खासा प्रभावित किया। बजरंग पुनिया के हटने के बाद इस भार वर्ग में निराशा देखने को मिल रही थी, लेकिन सुजीत से अब नई उम्मीदें बंधने लगी हैं।

टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले दीपक पूनिया ने एक बार फिर अपनी दावेदारी मजबूत की है। इस बार वह 86 किग्रा की बजाय 92 किग्रा भार वर्ग में उतरे और ट्रायल्स में महज 73 सेंकड में मंजीत को हराकर टिकट हासिल कर लिया।

उधर, युवा मुकुल दहिया ने 86 किग्रा में धूम मचाई और लगातार जीत दर्ज करते हुए सीनियर टीम में जगह पाई।

About Hussain

Check Also

जोधपुर नगर निगम में BJP-कांग्रेस बराबरी, मेयर चुनाव पर सबकी नजर

जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद अब मेयर पद के चुनाव को लेकर सियासी …

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?