Breaking News

हीरो मोहम्मद सिराज: कोहली की बहन ने किया भावुक पोस्ट, कहा- तुम हमें उम्मीद देना सिखाते हो

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी के चलते भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 6 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के बाद सिराज की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की बहन भावना कोहली का एक भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने सिराज के लिए शेयर किया है।

भावना कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज की तारीफ करते हुए लिखा, “कुछ हीरो ऐसे होते हैं जो हमें मोटिवेट करते हैं और उम्मीद बनाए रखने का हौसला देते हैं। मोहम्मद सिराज, तुम महान हो।” भावना ने सिराज के ओवरों की मेहनत और मैदान पर उनके जुनून को भी सराहा।

ओवल टेस्ट में सिराज ने कुल 9 विकेट लिए थे। पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। खास बात ये रही कि आखिरी विकेट लेकर सिराज ने ही भारत को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलाई थी। पूरी सीरीज में सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और उन्होंने 185.3 ओवर फेंके।

विराट कोहली ने भी सिराज की तारीफ करते हुए कहा था कि सिराज ने खुद को पूरी तरह से टीम के लिए झोंक दिया। कोहली ने लिखा, “टीम इंडिया की शानदार जीत। प्रसिद्ध और सिराज ने गजब का धैर्य और जज्बा दिखाया। मैं सिराज का नाम खासतौर पर मेंशन करना चाहता हूं।” सिराज का यह प्रदर्शन ना केवल टीम के लिए बल्कि उनके करियर के लिए भी बेहद अहम रहा।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?