Breaking News

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, शेफर्ड की वापसी

वेस्टइंडीज की टीम 8 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह सभी मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में होंगे। पहला मुकाबला 8 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त और तीसरा 12 अगस्त को खेला जाएगा।

हाल ही में हुई टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को पाकिस्तान से 2-1 से हार मिली थी। अब कैरेबियाई टीम की कोशिश वनडे में वापसी कर सीरीज जीतने की होगी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। टीम की कप्तानी शाई होप करेंगे। इस टीम में तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है, जिन्होंने पिछली बार दिसंबर 2023 में वनडे मैच खेला था। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके।

टीम में केसी कार्टी, रोस्टन चेज और अमीर जंगू को भी शामिल किया गया है। यह सभी खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा बनेंगे और 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का हिस्सा होंगे।

वेस्टइंडीज की वनडे टीम – पाकिस्तान के खिलाफ

शाई होप (कप्तान)

ज्वेल एंड्रयू

जेडिया ब्लेड्स

केसी कार्टी

रोस्टन चेज

मैथ्यू फोर्ड

जस्टिन ग्रीव्स

अमीर जंगू

शमर जोसेफ

ब्रैंडन किंग

एविन लुईस

गुडाकेश मोती

शेरफेन रदरफोर्ड

जायडन सील्स

रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच अब तक वेस्टइंडीज में कुल 33 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने 16 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 2 मुकाबले टाई रहे हैं।

About Hussain

Check Also

गैस की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

जौनपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?