Related Articles
MP News:
मध्यप्रदेश के सतना जिले के कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार सहित तीन अधिकारियों के सात दिन की सैलरी काटने का नोटिस जारी किया है। इन अधिकारियों पर सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने का आरोप है।
तीन अधिकारियों पर कार्रवाई
समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने रामपुर बाघेलान के तहसीलदार रामसिंह कुशराम, मझगवां के जेएसओ बृजेश पाण्डेय और सोहावल जनपद के एक पीसीओ के खिलाफ सात दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सोहावल जनपद में जांच के दौरान सामने आया कि पीसीओ ने शिकायतों के समाधान में लापरवाही की थी। इसके बाद जनपद सीईओ प्रतिपाल वागरी को संबंधित पीसीओ को नोटिस देने के आदेश भी दिए गए।
शिकायतों के समाधान में गंभीरता बरतने के निर्देश
कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि शिकायतों के समाधान में ढिलाई ठीक नहीं है। यदि अधिकारी नहीं सुधरे तो वेतन कटौती के साथ उनके सेवा रिकॉर्ड (सीआर) में भी इसका असर डाला जाएगा।
बीपीएल शिकायतों का भी समाधान जरूरी
बैठक में यह भी बताया गया कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों से जुड़ी कई शिकायतें लंबित हैं। लोक सेवा केंद्र से आवेदन मिले या नहीं, इसकी जानकारी हितग्राहियों से लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अगर हितग्राही आवेदन नहीं करते हैं तो शिकायतें बंद की जा सकती हैं।
CHANNEL009 Connects India
