Breaking News

एशिया कप हॉकी 2025: पाकिस्तान ने भारत आने से किया इनकार, बांग्लादेश को भेजा गया न्योता

एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और चीनी ताइपे की टीमें खेलने वाली थीं। लेकिन अब पाकिस्तान की टीम ने भारत आने से मना कर दिया है।

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने कहा है कि सुरक्षा कारणों से वे भारत नहीं आएंगे। हालांकि हॉकी इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, भारत सरकार पाकिस्तान खिलाड़ियों को वीजा देने के लिए तैयार थी, लेकिन फिर भी पाकिस्तान ने मना कर दिया।

पाकिस्तान के हटने के बाद, हॉकी इंडिया ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट में शामिल होने का न्योता भेज दिया है। हॉकी इंडिया ने कहा कि हमने एशियाई हॉकी महासंघ को इसकी जानकारी दे दी है।

यह टूर्नामेंट काफी अहम है क्योंकि जो भी टीम एशिया कप जीतेगी, वह 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी। इसके अलावा, शीर्ष 5 टीमें वर्ल्ड कप क्वालीफायर में हिस्सा लेंगी।

हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते और खराब हुए हैं। इसका असर खेलों पर भी पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच कई क्रिकेट मैच भी अब न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाते हैं। इसी कारण से क्रिकेट एशिया कप को भी यूएई में आयोजित किया जा रहा है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?