Breaking News

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान – ऋषभ पंत तोड़ देंगे एमएस धोनी का टेस्ट रन रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पंत टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में एमएस धोनी के कुल रनों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि टेस्ट मैचों और रनों की संख्या में एमएस धोनी अभी शीर्ष पर हैं। धोनी ने 90 मैचों में 144 पारियां खेलकर 4,876 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक शामिल हैं। वहीं ऋषभ पंत अब तक 47 टेस्ट मैचों में 44.50 की औसत से 3,427 रन बना चुके हैं और उनके नाम आठ शतक हैं। इसका मतलब है कि पंत, धोनी से सिर्फ 1,400 रन पीछे हैं और उन्होंने लगभग आधे मैच ही खेले हैं।

चोपड़ा के मुताबिक, अगर पंत अपनी फिटनेस बनाए रखते हुए खेलते रहे तो वह आसानी से धोनी का रिकॉर्ड पार कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पंत के शतकों की संख्या पहले से ही धोनी से ज्यादा है और वह भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज बन सकते हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गज आगे हैं, लेकिन आकाश चोपड़ा मानते हैं कि पंत में उन्हें पीछे छोड़ने की क्षमता है।

 

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?