भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने खेल से देश का नाम रोशन किया है, और इसके साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से सम्मान के रूप में अहम पद भी दिए गए हैं। क्रिकेट मैदान पर दमदार प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी पुलिस, सेना और अन्य सरकारी विभागों में अफसर के तौर पर भी काम कर रहे हैं।
सबसे पहले बात करते हैं भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की। सिराज फिलहाल तेलंगाना पुलिस में डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) के पद पर हैं। लेकिन सिराज अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्हें यह सम्मान मिला हो। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दिलाने वाले हीरो जोगिंदर शर्मा भी हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं। वहीं, महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को इसी साल (जनवरी 2025) उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया गया है।
भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी सरकारी नौकरियां
भारतीय क्रिकेट के कई दिग्गजों को अलग-अलग सरकारी पद मिले हैं। इनमें से कुछ नाम और उनके पद इस तरह हैं –
- कपिल देव – 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
- सचिन तेंदुलकर – क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन 2010 से इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन के पद पर हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी – 2011 वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान धोनी भी टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।
- उमेश यादव – तेज गेंदबाज उमेश यादव 2017 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर हैं। क्रिकेट से पहले वे पुलिस कॉन्स्टेबल बनना चाहते थे।
- केएल राहुल – भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल 2018 से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर हैं।
- युजवेंद्र चहल – भारतीय स्पिनर चहल इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर हैं।
इन उदाहरणों से साफ है कि क्रिकेटर सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि देश की सेवा में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें ये पद उनके खेल में योगदान, देश के लिए उपलब्धियां और युवाओं को प्रेरित करने की क्षमता के लिए दिए जाते हैं.
CHANNEL009 Connects India
