Breaking News

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर शाई होप

12 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार 120 रन की पारी खेली और टीम को 202 रन से बड़ी जीत दिलाई। यह उनके वनडे करियर का 18वां शतक था, जिसने उन्हें वेस्टइंडीज के सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में और ऊपर पहुंचा दिया।

वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल के नाम है, जिनके खाते में 25 शतक हैं। उनके बाद ब्रायन लारा 19 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। होप 18 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं और सिर्फ 2 शतक बनाकर वह लारा को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 8 और शतक की जरूरत है।

शाई होप इस समय 31 साल के हैं, टीम की कप्तानी कर रहे हैं और बेहतरीन फॉर्म में हैं। उनकी फिटनेस और निरंतरता को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगले 4-5 साल में वह गेल का 25 शतकों वाला रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। होप ने 2016 में अपना वनडे करियर शुरू किया था। अब तक 137 पारियों में उन्होंने 18 शतक और 29 अर्धशतक की मदद से 5,879 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 170 रन है और वनडे में उनका औसत 50.24 है, जो किसी भी महान बल्लेबाज के लिए गर्व की बात है।

क्रिस गेल वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शाई होप का स्थिर और भरोसेमंद खेल उन्हें इस रिकॉर्ड के करीब ले जा रहा है। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले समय में वह गेल का यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?