Breaking News

पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने इरफान पठान का किया समर्थन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बीच हाल ही में जुबानी जंग ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस विवाद पर अब पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने खुलकर इरफान का समर्थन किया है।

दरअसल, इरफान पठान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि शाहिद अफरीदी ने उनके नाम और पहचान पर टिप्पणी करते हुए कहा था – “मैं असली पठान हूं, वो नकली है।”

इस बयान पर इरफान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“बदतमीज आदमी है। मुझे ऐसा लगा जैसे वह मेरे बारे में ही नहीं बल्कि मेरे वालिद के बारे में भी कह रहा है। इसलिए जब भी मैं गेंदबाजी करता था, मेरा लक्ष्य होता था कि अफरीदी का विकेट जरूर लूं। मैंने 11 बार दिखाया कि असली पठान कौन है।”

इरफान के इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दानिश कनेरिया ने लिखा –

“इरफान पठान भाई, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। शाहिद अफरीदी हमेशा निजी हमलों का सहारा लेते हैं। चाहे किसी के धर्म पर सवाल उठाना हो या परिवार वालों पर तंज कसना। शालीनता कभी उनकी ताकत नहीं रही है।”

यह पहली बार नहीं है जब शाहिद अफरीदी चर्चा में रहे हों। वह समय-समय पर भारत और भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भी उन्होंने भारत विरोधी टिप्पणियां की थीं।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मैदान पर चाहे खिलाड़ी कितने भी बड़े हों, शालीनता और आपसी सम्मान ही असली खेल भावना को दर्शाते हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?