Breaking News

रोहित शर्मा फिर एक्शन में, ऑस्ट्रेलिया सीरीज और 2027 वर्ल्ड कप पर नज़र

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के बाद से क्रिकेट मैदान पर नजर नहीं आए थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद से ही वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।

रोहित शर्मा ने पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। अब वे सिर्फ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि हिटमैन अपनी फिटनेस और फॉर्म को कैसे बनाए रखते हैं।

लंबे समय से मैदान से दूर रहने के बाद अब रोहित शर्मा ने अक्टूबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए वे पिछले दो महीने से लगातार मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वे अपने करीबी दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व कोच अभिषेक नायर के साथ जिम में दिखाई दे रहे हैं। रोहित केबल मशीन पर चेस्ट की एक्सरसाइज कर रहे थे। यह साफ दिख रहा है कि वे अपनी फिटनेस पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं।

रोहित सिर्फ ऑस्ट्रेलिया सीरीज ही नहीं, बल्कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी खुद को फिट बना रहे हैं। अगर वे अगले वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, तो उन्हें मैदान के साथ-साथ जिम में भी लगातार मेहनत करनी होगी।

रोहित शर्मा का शानदार करियर

टेस्ट क्रिकेट: 67 मैच, 4301 रन, 12 शतक और 18 अर्धशतक

वनडे क्रिकेट: 273 मैच, 11168 रन, 32 शतक और 58 अर्धशतक, औसत 48.8

टी20 क्रिकेट: 159 मैच, 4231 रन, 5 शतक और 32 हाफ सेंचुरी

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनकी गिनती उन खिलाड़ियों में होती है जिन्होंने भारत को कई बड़े मौकों पर जीत दिलाई है।

अब फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन एक बार फिर धमाकेदार वापसी करेंगे और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ-साथ 2027 वर्ल्ड कप में भी बड़ी जीत दिलाएंगे।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?