Breaking News

एशिया कप और महिला वनडे विश्व कप 2025: आज होगा भारतीय टीमों का ऐलान

भारतीय क्रिकेट में आज का दिन बेहद खास है। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जहां टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मीडिया के सवालों का सामना करेंगे।

एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा और भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को खेलेगा।

महिला क्रिकेट फैंस के लिए भी आज का दिन खास रहने वाला है। आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान दोपहर 3:30 बजे किया जाएगा। इस मौके पर टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ सिलेक्टर नीतू डेविड प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगी।

जैसा कि उम्मीद थी, भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को ही सौंपी जाएगी, जबकि उपकप्तानी की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में रहेगी। टीम में बल्लेबाजी और ऑलराउंडर विभाग मजबूत दिख रहा है, वहीं तेज गेंदबाजी में कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं।

संभावित भारतीय महिला टीम – विश्व कप 2025

  • हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
  • स्मृति मंधाना (उपकप्तान)
  • प्रतिका रावल
  • हरलीन देओल
  • जेमिमा रोड्रिग्स
  • ऋचा घोष (विकेटकीपर)
  • यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर)
  • दीप्ति शर्मा
  • स्नेह राणा
  • श्री चरणी
  • राधा यादव
  • अरुंधति रेड्डी
  • क्रांति गौड़
  • रेणुका सिंह ठाकुर / सयाली सतघरे
  • अमनजोत कौर / प्रेमा रावत

भारतीय महिला टीम के पास घरेलू मैदान पर पहली बार विश्व कप जीतने का मौका है। पुरुष टीम 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, जिससे करोड़ों भारतीय फैंस का सपना टूट गया था। अब महिलाओं से बड़ी उम्मीदें हैं कि वे इस बार इतिहास रचेंगी।

महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से भारत में होगा। घरेलू पिचों पर टीम इंडिया को अच्छा खासा फायदा मिलने की उम्मीद है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?