Breaking News

विनोद कांबली की सेहत पर नया अपडेट, छोटे भाई ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों अपनी सेहत को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने ताज़ा अपडेट देते हुए बताया है कि विनोद अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। उन्हें चलने-फिरने और बोलने में दिक्कत आ रही है। हालांकि हालत पहले से बेहतर जरूर है, लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा।

कांबली की तबीयत पहली बार पिछले साल अक्टूबर में बिगड़ी थी। उस समय उन्हें यूरिन इंफेक्शन हो गया था। इलाज के बाद वे ठीक तो हो गए थे, लेकिन दिसंबर में उनकी हालत फिर से खराब हो गई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट पाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज और लगातार निगरानी के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

फिलहाल विनोद कांबली अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर हैं। भाई वीरेंद्र ने बताया कि उन्हें बोलने में परेशानी है और चलने-फिरने में भी मुश्किल हो रही है। लेकिन धीरे-धीरे सुधार नजर आ रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी और रिहैब सेशन करने की सलाह दी है। हाल ही में कांबली ने 10 दिन का रिहैब भी पूरा किया जिसमें उनका ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट किया गया। रिपोर्ट्स में कोई गंभीर समस्या नहीं आई है।

वीरेंद्र ने कहा,  “वह अभी घर पर हैं और इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे सही हो रहे हैं। उनकी जुबान अभी भी थोड़ा लड़खड़ाती है लेकिन वह चैंपियन हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह पूरी तरह से रिकवर करेंगे। वह फिर से सामान्य जिंदगी जी पाएंगे और शायद मैदान पर भी लौटें।”

वीरेंद्र ने सभी से अपील की है कि लोग विनोद कांबली के लिए दुआ करें और उन्हें अपना प्यार और समर्थन देते रहें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में कांबली को सभी के हौसले की जरूरत है।

कांबली भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों में से एक रहे हैं। उन्होंने 1990 के दशक में कई शानदार पारियां खेलीं और टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाई। उनके फैंस और पूरा क्रिकेट जगत उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?