Breaking News

दूसरा वनडे: साउथ अफ्रीका की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया 84 रन से हारा

साउथ अफ्रीका ने मैकाय में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 84 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। पहला मैच भी प्रोटियाज ने 98 रन से जीता था। अब तीन मैचों की सीरीज साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 49.1 ओवर में 277 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू ब्रिट्जके ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी शानदार 74 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रन की अहम साझेदारी की।

हालांकि, आखिरी के 10 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की और साउथ अफ्रीका के 5 विकेट सिर्फ 31 रन पर गिरा दिए। इस वजह से टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

  • एडम जम्पा ने 3 विकेट लिए।
  • नाथन एलिस ने 2 विकेट चटकाए।
  • ट्रैविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने भी 1-1 विकेट लिया।

तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने शुरुआत में ऐडन मार्करम को खाता खोले बिना पवेलियन भेजकर बड़ा झटका दिया।

278 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी के सामने टिक नहीं पाई। एनगिडी ने 8.4 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टीम से केवल जोश इंग्लिस ही अच्छा खेल सके, उन्होंने 74 गेंदों पर 87 रन बनाए। इंग्लिस की पारी में 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

  • ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।
  • ओपनर ट्रैविस हेड 6 रन पर आउट हो गए।
  • कप्तान मिचेल मार्श भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए।

इसके बाद पूरी बल्लेबाजी लाइनअप बिखर गई। इंग्लिस ने टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन एनगिडी की घातक गेंदबाजी के सामने टिकना आसान नहीं रहा।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा मैच औपचारिकता भर रह गया है। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके युवा बल्लेबाज और गेंदबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?