Breaking News

एशिया कप 2025: 9 सितंबर से शुरू होगा टी20 का महाकुंभ, देखें पूरी टीम और शेड्यूल

एशिया कप 2025 का बिगुल बज चुका है। इस बार यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर तक यूएई के अबू धाबी और दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग।

सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। अब तक 7 देशों ने अपने-अपने स्क्वॉड का एलान कर दिया है, जबकि यूएई की टीम का ऐलान 30 अगस्त तक होना है।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी और सुफियान मोकिम।

श्रीलंका की टीम

चरित असालंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, डुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा और बिनुरा फर्नांडो।

बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंज़ीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, क़ाज़ी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और सैफुद्दीन।

अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनात, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, शरफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

हांगकांग की टीम

यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान और एहसान खान।

ओमान की टीम

जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेदरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद और समय श्रीवास्तव।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

लीग स्टेज

  • 9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग – अबू धाबी
  • 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई – दुबई
  • 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग – अबू धाबी
  • 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान – दुबई
  • 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – अबू धाबी
  • 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई
  • 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान – अबू धाबी (5:30 बजे)
  • 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग – दुबई
  • 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – अबू धाबी
  • 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई – दुबई
  • 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – अबू धाबी
  • 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान – अबू धाबी
  •  सुपर-4 राउंड
  • 20 से 26 सितंबर तक रोजाना शाम 7:30 बजे मैच खेले जाएंगे।
  •  फाइनल
  • 28 सितंबर – दुबई – शाम 7:30 बजे

इस बार टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को दुबई में होगी, जिसका बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?