Breaking News

श्रीलंका ने किया ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान, एशिया कप की तैयारियों को मिलेगी मजबूती

क्रिकेट एशिया कप 2025 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए 3 मैचों की टी20 सीरीज का स्क्वाड घोषित कर दिया। इस टीम की कप्तानी चरिथ असलंका करेंगे।

टीम में अनुभवी बल्लेबाज कुशल परेरा और कुशल मेंडिस जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा महीश तीक्षणा और मथीशा पथिराना जैसे स्टार गेंदबाजों को भी मौका मिला है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यही टीम आगे एशिया कप में भी उतर सकती है।

टी20 स्क्वाड:

चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुशाल मेंडिस, कुशल परेरा, नुवानीडु फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कामिल मिश्रा, विशेन हलम्बेज, डसून शनका, डुनिथ वेललेज, चामिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दुशान हेमंथा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुश्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो

श्रीलंका की टीम पहले ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 2 वनडे खेलेगी और उसके बाद टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। पहला टी20 मैच 3 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद 6 सितंबर और 7 सितंबर को बाकी दो मैच होंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होंगे।

ज़िम्बाब्वे बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल:

  • 3 सितंबर: पहला टी20 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • 6 सितंबर: दूसरा टी20 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • 7 सितंबर: तीसरा टी20 – हरारे स्पोर्ट्स क्लब

श्रीलंका क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में उनके साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हांगकांग की टीमें हैं। श्रीलंका का पहला मुकाबला 13 सितंबर को बांग्लादेश से होगा।

श्रीलंका के ग्रुप स्टेज मैच:

  • 13 सितंबर: बनाम बांग्लादेश (शेख ज़ायद स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)
  • 15 सितंबर: बनाम हांगकांग (दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)
  • 18 सितंबर: बनाम अफगानिस्तान (शेख ज़ायद स्टेडियम, शाम 7:30 बजे)

एशिया कप में कुल 8 टीमें खेलेंगी जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी और अंत में 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

श्रीलंका का यह ज़िम्बाब्वे दौरा उनकी तैयारी के लिहाज से बेहद अहम होगा, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट नज़दीक हैं। टीम चाहेगी कि खिलाड़ी फॉर्म में लौटें और सही कॉम्बिनेशन के साथ एशिया कप में उतरें।

About Hussain

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?