Breaking News

धुंध का कहर: सीकर में नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की भिड़ंत, 10 लोग घायल

राजस्थान के सीकर जिले में घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। फतेहपुर क्षेत्र के हरसावा गांव के पास नेशनल हाईवे पर चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें कुल 10 लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सीकर सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इसी दौरान फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में सबसे पहले एक परिवहन बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कोहरे के कारण पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक और एक जीप भी इन वाहनों से टकरा गए, जिससे दुर्घटना और भी भयावह हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत स्थिर है, जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और कम दृश्यता बताया जा रहा है।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?