Breaking News

पन्ना में दर्दनाक हादसा: ठंड से बचने को जलाई आग, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत

पन्ना (मध्यप्रदेश)। पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र के पास स्थित गांव पड़ेरी में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई आग जानलेवा साबित हुई। खेत में बने कच्चे मकान में रहने वाली 75 वर्षीय श्यामबाई की आग की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गोरेलाल प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दंपती रात में कच्चे घर के अंदर सो रहे थे। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे के भीतर आग जलाई थी। देर रात अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि श्यामबाई बाहर नहीं निकल सकीं। वहीं, गोरेलाल किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन वह भी बुरी तरह झुलस गए।

गांव में मची अफरा-तफरी
आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कच्चा मकान होने से आग तेजी से फैल गई। दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच सका, जिससे आग पर काबू पाने में देर हो गई।

सूचना मिलने पर गुनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग ठंड से बचाव के लिए जलाई गई आग से फैलने की आशंका है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और ग्रामीण इलाकों में अग्निशमन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

About admin

Check Also

निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 गाड़ियां, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने वाहन कम करने से किया इनकार!

बिहार में मंत्री के काफिले पर सियासत तेज, निशांत कुमार के काफिले में दिखीं 13 …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Channel 009
help Chat?